Thursday, May 2, 2024
HomeHINDIअमलनेर के प्रख्यात श्री मंगलग्रह मंदिर में होगा मूर्ति उत्सव

अमलनेर के प्रख्यात श्री मंगलग्रह मंदिर में होगा मूर्ति उत्सव

  • श्री कालभैरव, श्री भैरवीमाता, श्री दत्तगुरु, श्री अनघामाता की मूर्तियों की होगी प्रतिष्ठा 

अमलनेर:- महाराष्ट्र के प्रख्यात मंगलग्रह सेवा संस्थान परिसर, अमलनेर में आगामी 1, 2 और 3 मार्च 2024 को भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में श्री कालभैरव, श्री भैरवीमाता, श्री दत्तगुरु और श्री अनघामाता की प्रतिमाएं विधिवत विराजित की जाएंगी |

भव्य स्वरूप में होने वाले इस मूर्ति उत्सव आयोजन में 3 मार्च 2024 को संतश्री प्रसाद महाराज के पावन सान्निध्य में पूर्णाहुति होगी | मंदिर संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में ही श्री गुरुदत्त और श्री अनघामाता और श्री कालभैरव और श्री भैरवीमाता के लिए अलग-अलग मंदिरों का निर्माण किया गया है. विशेष बात यह है कि इन दोनों मंदिरों के आकार के मंदिर दुनिया में कहीं भी नहीं हैं |

उक्त तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महासम्मेलन के अवसर पर प्रतिदिन किये जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान इस प्रकार से हैं |

1 मार्च 2024 : सुबह 9.00 से दोपहर 12.00 तक प्रधान संकल्प, गणपति पूजन, पुण्याहवाचन, मातृका पूजन, नंदीश्रद्धा, देव स्थापना की जाएगी. जबकि दूसरे चरण में दोपहर 2.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक अग्नि स्थापना, जलाधिवास, ग्रह स्थापना, ग्रह यज्ञ व सायं पूजा आरती संपन्न होगी |

उत्सव के दूसरे दिन 2 मार्च 2024 को सुबह 9.00 से दोपहर 12.00 तक प्रातः: पूजा, जलयात्रा, वास्तुशांति शांतिक पौष्टिक हवन होंगें . उत्सव के दूसरे चरण में दोपहर 2.00 बजे से अपराह्न | 5.00 बजे तक मुख्य देव हवन, मंदिर एवं मूर्ति स्थापना, तत्वन्यास, धान्याधिवास, शयाधिवास व सायंपूजा संपन्न होगी |

कार्यक्रम के अंतिम दिन 3 मार्च 2024 को सुबह 9.00 से दोपहर 12.00 बजे तक प्रातः पूजा, देव बोधन, प्रसाद प्रवेश, उत्तरांगवन, यज्ञोपवीत, प्राण प्रतिष्ठा, महापूजा, पूर्णाहुति व महाआरती संपन्न होगी |

इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विभिन्न सामजिक व ख्यातनाम क्षेत्रों के 55 गणमान्य व्यक्तित्व सपत्निक इन विभिन्न अनुष्ठानों में सम्मिलित होने का सम्मान प्राप्त करेंगें. इस भक्तिपूर्ण आयोजन का रविवार 3 मार्च 2024 दोपहर 12.00 बजे पूर्णाहुति के साथ समापन होगा | इस सन्दर्भ में मंगलग्रह सेवा संस्थान की ओर से श्रधालुओं से विनम्र अनुरोध किया गया है कि रविवार को प्राणप्रतिष्ठा समारोह के उपरान्त दोपहर 2.00 बजे से रात 9.00 बजे तक स्थापित मूर्तियों के दर्शन का लाभ उठायें. यह एक दुर्लभ योग है. विदित हो कि अमलनेर के प्रख्यात मंगल ग्रह मंदिर में विश्व कि एक मात्र मंगल ग्रह देवता की मूर्ति स्वरुप उपस्थिति है |

Contact us:-

8348606060

8348707070

8348808080

अधिक जानकारी के लिए हमारे youtube चैनल को फॉलो करे |

YouTube Channel:-

https://youtu.be/r3Y2YVAl9z8?si=_DWWubv9bXdPKt2-

RELATED ARTICLES

Most Popular